Mumpa
Learn

Curated baby products for new parents

Mumpa

रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने की रेसिपी

रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने की रेसिपी

बच्चों को सर्दी, खाँसी, बहती हुई नाक और आलर्जी होना आम बात है, जो की माता-पिता की चिंता का कारण होता है| माता-पिता की चिंताओं का कारण होता है की किस तरह से अपने बच्चों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जाए| तुलसी एक महान रोग-प्रतिरोधक है, परंतु इसे बच्चों को खिलाना परेशानी का कारण हो सकता है| एक सरल सॅंडविच रेसिपी जो बच्चों को तुलसी खिलाने में मदद कर सकती है|

सामग्री-
भरने के लिए:
1. कुछ पत्तियाँ तुलसी की, जो की हमारे देश में आम रूप से पाई जाती हैं
2. थोड़ा पनीर या फेटा चीज़ (हमने पनीर का उपयोग किया है)
3. नमक (स्वादानुसार)
4. टमाटर/हारे धनिए की चट्नी या टमाटर सॉस ब्रेड पर लगाने के लिए
वैकल्पिक सामग्री-
1. काली मिर्च
2. प्याज़ बारीक कटा हुआ
3. टमाटर बारीक कटा हुआ
विधि:
1. पत्तियों को बारीक काट लीजिए
2. पनीर को मसल लीजिए
3. बुनियादी सामग्री में से कुछ या सारी सामग्री आप मिला सकते हैं
4. हरेक ब्रेड के टुकड़े पर सॉस या चट्नी एक तरफ लगायें
5. ब्रेड और भरवा सामग्री से सॅंडविच बनायें
स्वादिष्ट और रोग प्रतिरोधकता प्रतिरोधकता बढ़ाने वाला व्यंजन तैयार है.
Share:

Related articles

रंगो का मनोरंजन बच्चो के संग

रंगो का मनोरंजन बच्चो के संग

चित्रकला और रंगो से प्रेम बच्चो मे सहजत: आ जाता है | क्रेयान्स और पेन्सिल को पकड़ना उन्हे बेहद पसंद होता है और आमतौर पर उनकी पहली कलाक्रति घर की दीवाल पर ही होती है| इस क्रिया से बच्चे की कल्पनात्मक शक्ति बढ़ती है और उसे खुद को अभिव्यक्त करने मे मदद मिलती है | […]

स्तन-पान कराने वाली माँ के लिए उपयुक्त भोजन

स्तन-पान कराने वाली माँ के लिए उपयुक्त भोजन

अक्सर प्रसव के बाद नयी माँ अपनी सास या माँ से यह ज़रूर सुनती है की वह जो कुछ भी खाती–पीती है उसका सीधा प्रभाव नवजात शिशु के स्वास्थ्य पर पड़ता है | जन्म के पहले छः माह तक माँ का दूध ही बच्चे को पूर्ण पौशण देता है | इसमे एंटीबॉडी होती है जो […]

अपने बच्चे की सरहाना के सकारात्मक प्रभाव

अपने बच्चे की सरहाना के सकारात्मक प्रभाव

मैने कहीं पढ़ा है कि जब आप छोटे बच्चों की सरहाना करते हैं तो, यह उन्हे स्वयं को महत्वपूर्ण होने का विश्वास देता है और उन्हे चीज़ों को अच्छी प्रकार से करने के लिए प्रोत्साहित करता है. कई बार मैं इसी उधेड़  बुन में होती हूँ कि मैं अपने बेटे को याद दिलाऊं कि उसने […]