Mumpa
Learn

Curated baby products for new parents

Mumpa

Happy Maalish Time : आपको बच्चों की मालिश क्यों करनी चाहिए

Happy Maalish Time : आपको बच्चों की मालिश क्यों करनी चाहिए

आपको  बच्चों की मालिश क्यों करनी चाहिए?

मालिश भारतीय परवरिश शैली का एक अभिन्न भाग है| जानना चाहेंगे कैसे? तो आइए आगे पढ़ें|

यहाँ हम बच्चों की मालिश के बारे में कुछ तथ्यों और आम बातों की तुलना करेंगे –

  •  लौकिक मत – एक आम धारणा है की मालूसग से बच्चों की हड्डियाँ मज़बूत होती हैं| इस धारणा को साबित करने के लिए कोई अनुसंधान या जाँच उपलब्ध नही है|

तथ्य – बच्चों की मालिश करने से उन्हे शांति मिलती है| मालिश बच्चे की केंद्रीय सुनयुतन्त्र को उभारता है, दिमाग़ मे सीरेटोनिन , एक खुशी उत्तेजक हॉर्मोने के उत्पादन मे मदद करता है और कॉरटिसॉल, एक तनाव हॉर्मोने के उत्पादन को कम करने मे मदद करता है|

  • लौकिक मत – धारणा है की एक माहिर मालिश्वालीी ही शिशु को मालिश डी के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति है| हालाँकि किसी को मालिश्वाली की स्वच्छता का ध्यान रखना पड़ सकता है| क्योंकि वह शायद एक बच्चे से दूसरे बच्चे तक संक्रमण का माध्यम बन सकती है| इसलिए किसी भी मालिश्वाली की मदद लेना सबसे उत्तम तरीका प्रतीत नही होता|

तथ्य – कोई भी व्यक्ति जो एक छोटे बच्चे को आत्मविश्वास और कोमलता के साथ संभाल सके, और बच्चे के लिए प्यार महसूस कर सके, वह उसकी मालिश कर सकता है| इसलिए माता-पिता बच्चे को मालिश देने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं| माता-पिता मालिश करते-करते बच्चे से बात-चीत कर सकते हैं, उसके साथ आँखो से संपर्क बना सकते हैं, या फिर कोई भी गाना गुनगुना सकते हैं| यह बच्चे को उत्तेजित करने,उससे महत्वपूर्णा रिश्ता बनाने और उसका शारीरिक विकास करने में सहायता करता है|ऐसे माता पिता और बच्चे ज़्यादा सार्थक समय बिता सकते हैं|

  • लौकिक मत – बच्चे की हड्डियाँ मज़बूत बनाने के लिए उनकी मालिश निर्धारित तरीके से होनी चाहिए|

तथ्य – बच्चे की त्वचा की कोमलता से मालिश करनी चाहिए क्योंकि त्वचा उत्तेजना से दिमाग़ और शरीर का समन्व्य सुधरता है|

  • लौकिक मत – मालिश के दौरान बच्चे की नाक उपर नीचे खीचने से उसके आकर को बदलने मे मदद मिल सकती है|

तथ्य – नाक या कान का आकर माता-पिता से विरासत मे मिलता है| इसे दायें या बायें खीचने से आकार परिवर्तित नही होगा|

बच्चे के पेट की मालिश कोमलता से घड़ीकी दिशा मे करने से उदरशूल और पेट फूलना कम होता है| मालिश के बाद गरम पानी से स्नान करने पर बच्चे को सोने मे मड्ड मिल सकती है| अपने बच्चो की मालिश सही कारानो से और सही उम्मीदों से करें| उससे बंधन बनायें, उससे प्यार करें, क्योंकि बचपन के ये क्षण अनमोल हैं|

Share:

Related articles

रंगो का मनोरंजन बच्चो के संग

रंगो का मनोरंजन बच्चो के संग

चित्रकला और रंगो से प्रेम बच्चो मे सहजत: आ जाता है | क्रेयान्स और पेन्सिल को पकड़ना उन्हे बेहद पसंद होता है और आमतौर पर उनकी पहली कलाक्रति घर की दीवाल पर ही होती है| इस क्रिया से बच्चे की कल्पनात्मक शक्ति बढ़ती है और उसे खुद को अभिव्यक्त करने मे मदद मिलती है | […]

स्तन-पान कराने वाली माँ के लिए उपयुक्त भोजन

स्तन-पान कराने वाली माँ के लिए उपयुक्त भोजन

अक्सर प्रसव के बाद नयी माँ अपनी सास या माँ से यह ज़रूर सुनती है की वह जो कुछ भी खाती–पीती है उसका सीधा प्रभाव नवजात शिशु के स्वास्थ्य पर पड़ता है | जन्म के पहले छः माह तक माँ का दूध ही बच्चे को पूर्ण पौशण देता है | इसमे एंटीबॉडी होती है जो […]

अपने बच्चे की सरहाना के सकारात्मक प्रभाव

अपने बच्चे की सरहाना के सकारात्मक प्रभाव

मैने कहीं पढ़ा है कि जब आप छोटे बच्चों की सरहाना करते हैं तो, यह उन्हे स्वयं को महत्वपूर्ण होने का विश्वास देता है और उन्हे चीज़ों को अच्छी प्रकार से करने के लिए प्रोत्साहित करता है. कई बार मैं इसी उधेड़  बुन में होती हूँ कि मैं अपने बेटे को याद दिलाऊं कि उसने […]