Mumpa
Learn

Curated baby products for new parents

Mumpa

बच्चों के साथ खेलने के लिए मनोरंजक खेल

बच्चों के साथ खेलने के लिए मनोरंजक खेल
जब हम छोटे थे तब हम बहुत यात्रा किया करते थे. बस हमें व्यस्त रखने के लिए और हम यात्रा का आनंद ले सकें, हमारे पापा हम लोगों के खेलने के लिए नये खेलों की खोज करते रहतेथें. रैल्गाड़ी के किसी सुरंग से निकलते समय सेकेंड्स को गिनना मेरा सबसे पसंदीदा खेल था. “*घर घर*”, “*राजा मंत्री चोर सिपाही*”, “*ऑफीस ऑफीस*” आदि इनडोर खेल ऐसे थे जिन्हे खेलते हुए हमारा बचपन बीता था. किंतु अब समय बदल गया है और बच्चों पर ध्यान देने का तरीका भी. जब हम माता पिता बने तो हमारे लिए यही सही समय था जब हम नये खेलों की खोज करते. कुछ खेल ऐसे भी हैं जिनके साथ हम रहते आए हैं. पढ़ते रहिए.

 

**डंब श्रेड्स**, हमारे सारे परिवार का पसंदीदा खेल था, जिसे हम सभी कभी भी कहीं भी खेल सकते थे. आरंभ मैं हम लोगों ने उसे जानवरों और पक्षियों को चुनकर उनका अभिनय करने को कहा फिर कठिनाइयों का स्तर बढ़ाते हुए अपने बेटे को हमने सरल वाक्यों जैसे “*मैं बहुत भूखा हूँ, मुझे खाना चाहिए*” का अभिनय करने को कहा. जो की बहुत ही रोचक सिद्ध हुआ. यह हमें बाद में अनुभव हुआ कि इस खेल से उसका बोलकर भाव बताने में सुधार हुआ और अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करने में उसे बहुत मदद मिली थी.

 

एक और बैठ कर खेला जा सकने वाला खेल जिसे हम सभी बहुत पसंद करते हैं वह है **जेंगा**. जो की मानसिक और शारीरिक शक्तियों का विकास करने में दक्ष खेल सिद्ध हुआ. कुछ **कार्ड गेम्स** भी रोचक होते हैं जो हम सभी की पसंदों में से एक हैं. कार्ड गेम्स जैसे उनों या सदा ताश से मेमोरी खेलना , गर्मियों की लंबी दोपहर या बरसाती दिनों की बोरियत को दूर करने वाले होते हैं. मेरे बेटे का पसंदीदा खेल “पज़्ज़ील्स” हैं. यह एकअच्छा अभ्यास है जिससे सृजनात्मक और समस्या सुलझाने वाली मांसपेशियाँ मज़बूत होतीं हैं.

 

अभी तक के सारे खेलों में सबसे अच्छा है **हाइड अंड सीक** जिसे घर या बाहर , किसी भी उम्र मेंकहीं भी खेला जा सकता है. कुर्सी के नीचे, पलंग के नीचे या पर्दे के पीछे कहीं भी छुपा जा सकता है. मुझे इस खेल से जुड़ी उत्तेजना बहुत पसंद है. साथ ही इसे खेलते समय दिल खोल कर हँसने के अनेक अवसर मिलते हैं.

 

मनोरंजन के अलावा इनसे सृजनात्मकता, समस्या सुलझाना, गहन विचार, और वार्तालाप की शक्तियों का भी विकास होता है. इनसे बाँटना, लिखित नियमों के अनुसार खेलने की आदत भी पड़ती है. खेल आरंभ करने से पहले बच्चों को खेल के नियम आपको बताने होंगे.

 

आप मुझे बताइए कि आपने कौन कौन से खेल खेले अपने बच्चों के साथ. हमारे लिए ये जेंगा खेलने का समय है.
Share:

Related articles

रंगो का मनोरंजन बच्चो के संग

रंगो का मनोरंजन बच्चो के संग

चित्रकला और रंगो से प्रेम बच्चो मे सहजत: आ जाता है | क्रेयान्स और पेन्सिल को पकड़ना उन्हे बेहद पसंद होता है और आमतौर पर उनकी पहली कलाक्रति घर की दीवाल पर ही होती है| इस क्रिया से बच्चे की कल्पनात्मक शक्ति बढ़ती है और उसे खुद को अभिव्यक्त करने मे मदद मिलती है | […]

स्तन-पान कराने वाली माँ के लिए उपयुक्त भोजन

स्तन-पान कराने वाली माँ के लिए उपयुक्त भोजन

अक्सर प्रसव के बाद नयी माँ अपनी सास या माँ से यह ज़रूर सुनती है की वह जो कुछ भी खाती–पीती है उसका सीधा प्रभाव नवजात शिशु के स्वास्थ्य पर पड़ता है | जन्म के पहले छः माह तक माँ का दूध ही बच्चे को पूर्ण पौशण देता है | इसमे एंटीबॉडी होती है जो […]

अपने बच्चे की सरहाना के सकारात्मक प्रभाव

अपने बच्चे की सरहाना के सकारात्मक प्रभाव

मैने कहीं पढ़ा है कि जब आप छोटे बच्चों की सरहाना करते हैं तो, यह उन्हे स्वयं को महत्वपूर्ण होने का विश्वास देता है और उन्हे चीज़ों को अच्छी प्रकार से करने के लिए प्रोत्साहित करता है. कई बार मैं इसी उधेड़  बुन में होती हूँ कि मैं अपने बेटे को याद दिलाऊं कि उसने […]